
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कमला उद्यान, कोटा में “मीडिया द्वारा आध्यात्मिक जागरण से विश्व परिवर्तन” विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों से आए मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माउंट आबू से पधारे ब्रह्माकुमारी मीडिया प्रभारी एवं मधुबन न्यूज के चीफ एडिटर बीके कोमल भाई ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों को राजयोग मेडिटेशन अपनाना चाहिए, जिससे उनके जीवन में सकारात्मकता का विकास होगा, मन शांत रहेगा और वे अपने कार्य को और अधिक प्रभावी तथा संतुलित ढंग से कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने सभी को माउंट आबू आने का निमंत्रण भी दिया।

इंदौर से आईं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके अनीता दीदी ने कहा कि मीडिया कर्मी देश सेवा में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन उन्हें अपनी आंतरिक शांति और सशक्तिकरण के लिए नियमित मेडिटेशन करना चाहिए। उन्होंने आत्मिक उन्नति के लिए सभी को प्रेरित किया।

आशीर्वचन देते हुए कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी बीके उर्मिला दीदी ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने पवित्र ब्रह्माभोजन ग्रहण किया और आध्यात्मिक आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। इस आयोजन ने मीडिया कर्मियों में आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक सोच का संदेश प्रसारित किया।
KotaNews #BrahmaKumaris #SpiritualAwakening #MediaSeminar #KotaEvent #RajyogaMeditation #PositiveThinking #IndiaNews #Spirituality #BK #MountAbu #MediaRole #NewsUpdate #KotaCity #Motivation #InnerPeace #MeditationLife #HindiNews #LocalNews #VoiceOfKota