कोटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भार्गव संकलन एवं शोध संस्थान समिति, कोटा एवं भार्गव ब्राह्मण समाज समिति के संयुक्त तत्वावधान में विनोबा भावे नगर स्थित भार्गव जन उपयोगी भवन परिसर में स्वर्गीय श्रीमती निर्मला जी गुप्ता, धर्मपत्नी श्री सूरज प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भार्गव संकलन एवं शोध संस्थान समिति की पुण्यतिथि पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समिति अध्यक्ष हेमराज भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम में 90 वर्षीय वयोवृद्ध श्री बृजमोहन भार्गव ने पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पंडित रामचन्द्र दाधीच ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पौधे को रक्षासूत्र बांधकर पौधारोपण को धार्मिक आस्था एवं पर्यावरण संरक्षण की परंपरा से जोड़ा।
कार्यक्रम में समाज के पुरुषों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए बट, पीपल, नीम, चरेल, कदम, महोगनी, कोनोकापर्स एवं एलोस्टोनिया सहित विभिन्न प्रजातियों के कुल 11 पौधे रोपे। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

समिति संरक्षक सत्यनारायण शर्मा ने परिजनों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को भी कार्यक्रम में साथ लाएं, ताकि नई पीढ़ी में प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता तथा जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। उनके आग्रह का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दिया और बड़ी संख्या में बच्चों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पौधारोपण में सहयोग किया।
समिति अध्यक्ष हेमराज भार्गव ने कहा कि पौधारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल, संरक्षण और उसे वृक्ष के रूप में विकसित करना ही वास्तविक पर्यावरण सेवा है। पुण्यतिथि जैसे अवसरों को पौधारोपण से जोड़ना दिवंगतजनों की स्मृति को समाजोपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी कार्य के रूप में चिरस्थायी बनाने की प्रेरणादायी पहल है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान मातृशक्ति के प्रति सम्मान के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का भाव भी जागृत करता है।

कार्यक्रम में भार्गव ब्राह्मण समाज समिति अध्यक्ष देवेंद्र कुमार भार्गव कुंडी, महामंत्री संजय भार्गव, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश भार्गव, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र कुमार भार्गव (एनटीपीसी), प्रेम नारायण भार्गव, अजय भार्गव, डॉ. तेज नारायण आचार्य, रामप्रताप भार्गव, प्रदीप भार्गव, रमेशचंद भार्गव एवं जमनालाल भार्गव सहित समाज के वरिष्ठजन एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व बनाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रेषक:
हेमराज भार्गव
अध्यक्ष
भार्गव संकलन एवं शोध संस्थान समिति, कोटा
मोबाइल संख्या – 9079993706
एकपेड़माँकेनाम #एकपेड़मांकेनाम #पौधारोपण #वृक्षारोपण #पर्यावरणसंरक्षण #पेड़लगाएं #EkPedMaaKeNaam #PlantATree #TreePlantation #SaveEnvironment #GreenIndia #PlantTrees #SaveEarth